
बिहारशरीफ में हर तरफ महलपर बवाल को लेकर ही चर्चा हो रही है । हर कोई यही कह रहा है कि बिहारशरीफ में कई सालों बाद ऐसा हुआ है। उधर, मर्डर के बाद बवाल मामले में पुलिस ने 555 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में 55 लोगों को नामजद बनाया गया है। जबकि 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इन लोगों की हुई गिरफ्तार
दीपक कुमार, राजन कुमार, जितेन्द्र विश्वकर्मा, दीपक कुमार, अनुज कुमार, रंजीत कुमार उर्फ कारू, ओट पासवान, राकेश कुमार, राजा कुमार, अमन कुमार, चंदन कुमार, प्रभाकर कुमार, चंदेश्वर पासवान, सन्नी कुमार, अजीत कुमार उर्फ अजय, सुरेन्द्र कुमार, विकास कुमार, अमरजीत कुमार, शिवम कुमार, विवेक कुमार, राजीव कुमार, रौशन कुमार, जतन कुमार, सुनील कुमार, सूरज कुमार
बवाल मामले में गिरफ्तार 25 लोगों के अलावा 30 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इन लोगों को बनाया गया है नामजद अभियुक्त
कुणाल पासवान, सुनील कुमार, डब्लू कुमार, जितेन्द्र साव, सुरज कुमार, पप्पू यादव, मुन्ना यादव, सोनू यादव, अनिश कुमार, मन्नु साव, राजीव साव, धन्नु लोहार, प्रकाश साव, दीपक कुमार, जयप्रकाश साव, बिदला, गुलचरण राम, विरिन पासवान उफ विरेन, कुंदन पासवान, सागर पासवान, विनोद पासवान, रुखी पासवान, सुजीत पासवान, शंकर यादव, प्रकाश कुमार, बकरिया रविदास, शाहरुख यादव, बलराम साह और गौतम कुमार
इसे भी पढ़िए-Exclusive रिपोर्ट… बिहारशरीफ में मर्डर और बवाल की पूरी कहानी जानिए
वीडियो फुटेज से हो रही है उपद्रवियों की पहचान
बिहारशरीफ बवाल मामले में पुलिस वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर रही है। साथ ही उन तस्वीरों को भी खंगाल रही है जो वारदात के वक्त खीचे गए थे और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन तस्वीरों के जरिए भी उपद्रवियों को पहचाना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है
क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की सुबह बिहारशरीफ के महलपर मोहल्ले में बदमाशों ने खैराबाद के रहने वाले दिवाकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद लोगों एक हत्यारे रजनीकांत सिंह को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। हत्या के आरोपी को बचाने पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। गुस्साए लोगों ने रोड़ेबाजी और आगजनी की। जिसमें कई पुलिस वाले जख्मी हैं। उनका अब भी इलाज चल रहा है। जबकि हत्या का आरोपी रजनीकांत सिंह का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।