‘घोटालेबाज’ मुखिया और पंचायत सचिव पर केस दर्ज

0

नालंदा जिला में एक मुखिया और पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला गिरियक प्रखंड के चोरसुआ पंचायत की है। जहां के मुखिया और पंचायत सचिव पर घोटाले का आरोप लगा है। गिरियक के बीडीओ धर्मवीर कुमार ने मुखिया चंदन कुमार और पंचायत सचिव के खिलाफ थाने में मुकदमा कराया है। इन दोनों पर चार लाख 91 हजार रुपये के गबन का आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला
चोरसुआ पंचायत के वार्ड सदस्य राजेंद्र दास ने स्ट्रीट लाइट योजना में वित्तीय अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर पंचायती राज पदाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता के द्वारा जांच कराई। भूमि सुधार उप समाहर्ता ने स्ट्रीट लाइट योजना में अनियमितता की पुष्टि की। जिसके बाद मुखिया और पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

क्या है आरोप
चोरसुआ पंचायत में कुल 127 स्ट्रीट लाइट लगाई जानी थी। कोटेशन के मुताबिक 30 और 60 वाट के बल्ब लगाने थे। इसकी जगह 20 और 30 वाट के बल्ब लगा दिए गए। साथ ही ब्रांडेड कंपनी की जगह पर लोकल कंपनी के बल्ब लगा गए। इतना ही नहीं ठेका देने में भी धांधली की गयी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …