
बिहारशरीफ के एक होटल में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामला भरावपर के एक होटल की है। ये होटल आरजेडी के नालंदा जिलाध्यक्ष हुमायूं अख्तर तारिक की है। बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। युवक के कमरे से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। मृतक का नाम रमेश कुमार है और वो पटना के फुलवारी शरीफ के राजीव नगर मोहल्ला का रहनेवाला था। होटल मालिक और आरजेडी के जिलाध्यक्ष हुमायूं अख्तर तारिक के मुताबिक युवक कई घंटों से कमरे में बंद था। देर शाम दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर युवक फंदे से झूल रहा था। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। लहेरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने भी इसे प्रथमदृत्या आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। लेकिन मामले की जांच अभी जारी है ।