लालू के घर में बवाल… तेजप्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या से क्यों मांगी तलाक.. जानिए

0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर में बवाल मचा है। पहले दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। अब एक और भूचाल आ गया है। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होना चाहते हैं. तेजप्रताप यादव ऐश्वर्या राय से तलाक चाहते हैं

कोर्ट में दाखिल की अर्जी

तेजप्रताप यादव ने इसके लिए पटना की सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की है। तेज प्रताप यादव 13 (1) (1a) हिंदु मैरेज एक्‍ट के तहत तलाक के लिए अर्जी दे दी है. आपको बता दें कि समान्‍यत: शादी के छह महीने के भीतर तलाक की अर्जी दाखिल नहीं की जा सकती. लेकिन इस मामले में अर्जी छह महीने के भीतर दाखिल किया गया है. हालांकि, अति विशेष परिस्थितियों में छह महीने के भीतर तलाक की अर्जी दाखिल की जा सकती है

ऐश्वर्या नहीं राधा चाहिए

ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वह कृष्ण हैं और उन्हें राधा की तलाश है. तेजप्रताप का कहना है कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या में उन्हें राधा नहीं मिली और इसी वजह से वह तलाक लेना चाहते हैं. तेज पिछले दिनों वृन्दावन में गायों के पीछे बांसुरी बजाते दिखे थे

5 महीने पहले ही हुई है शादी

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से करीब 5 माह पहले ही 12 मई को पटना में बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी.  जिसमें भारी संख्या में लोग जुटे थे. वहीं, सजायाफ्ता लालू यादव को तेज प्रताप यादव की शादी के लिए पैरोल दिया गया था. वहीं, उनकी पत्नी ऐश्‍वर्या  के राजनीति में एंट्री होने की भी खबर आयी थी. ज्ञात हो कि ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पौत्री और परसा विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक चंद्रिका राय की बड़ी बेटी हैं. ऐश्‍वर्या राय ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पटना से की है. और उच्च शिक्षा दिल्ली से पूरा किया है

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …