तेजस्वी यादव को नालंदा में क्यों रद्द करनी पड़ी संविधान बचाओ न्याय यात्रा.. जानिए

0

पूरे बिहार में घूम घूम कर पार्टी को एकजुट कर रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अब नीतीश कुमार के गढ़ में हल्ला नहीं बोल पाएंगे। तेजस्वी यादव ने बिहारशरीफ में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ न्याय यात्रा को रद्द कर दिया है। वे अब तीन नवंबर को बिहारशरीफ की सभा में शरीक नहीं होंगे।

क्यों रद्द करनी पड़ी यात्रा

दरअसल, तेजस्वी यादव की तबियत खराब हो गई है। वे कोल्ड एंड फ्लू से पीड़ित हैं. तेजस्वी की तबियत ठीक नहीं होने के वजह से नालंदा में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ न्याय यात्रा को रद्द कर दिया गया है. यानि 3 नवंबर को बिहारशरीफ में होने वाला संविधान बचाओ न्याय यात्रा रद्द हो गया है।  तेजस्वी यादव इन दिनों संविधान बचाओ न्याय यात्रा पर थे. तेजस्वी यादव इस दौरान बिहार के कई जिलों मे जाकर नीतीश सरकार की खामियां गिना रहे थे और आरजेडी वर्करों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे थे.

गिरिराज के गढ़ में गरजे थे तेजस्वी

आपको बता दें कि इससे पहले गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र नवादा में तेजस्वी यादव ने जमकर हल्ला बोला था। तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि ये देश किसी के बाप का नहीं है। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि वो गिरिराज सिंह से बड़े हिंदू हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…