
बिहारशरीफ में बाइक चोरी की वारदात दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को शहर के रामचंद्रपुर से बदमाशों ने बाइक की चोरी कर ली।
बदमाशों ने गिरियक के बेरौटी-इंदरपुर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद की पैशन प्रो बाइक गायब कर दी। पैक्स अध्यक्ष सड़क किनारे बाइक लगाकर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा गए थे। लौटकर आने पर उनकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने घटना की एफआईआर का आवेदन थाने में दिया है।
गेहूंअन निकलने से अफरातफरी
बिहारशरीफ नगर थाना परिसर में स्थित इंस्पेक्टर कार्यालय के बाहर गेहूंअन सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। करीब 5 फीट लंबा गेहूंअन फुफकार मार रहा था। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। गेहूंअन थाना परिसर में इधर-उधर विचरण करने लगा। सर्प की मोटाई और लंबाई देख लोग सहम गए। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने गेहूंअन को लाठी से मार गिराया। मरे हुए सांप को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि परिसर में गंदगी और झाड़ियों का अंबार है।