
नालंदा खंडहर के पास पर्यटक वाहनों से पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली खुलेआम की जा रही है। ठेकेदार उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को जबरन रोक कर पार्किंग की रसीद काटते हैं। प्रशासन द्वारा सरकारी निर्धारित राशि का बोर्ड नहीं लगाये जाने के कारण ठेकेदार छोटे वाहनों से 50 रुपये तथा बस से 150 रुपये वसूलते हैं। जबकि सरकारी दर के अनुसार छोटे वाहनों से 10 रुपये तथा बस से 25 रुपये लेने हैं। चालक की सूचना पर साक्ष्य जुटाने जब पार्किंग स्थल पर पत्रकारों की टीम पहुंची तो उन्हें न्यूज छापने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी। तत्कार इसकी सूचना पत्रकारों द्वारा प्रशासन को सूचना दी गयी, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस संबंध में पूछने पर डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि अवैध वसूली की जांच की जा रही है। दोषी ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई होगी।