
बिहार शरीफ प्रखंड के मघड़ा स्थित एक सभागार में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व पार्टी द्वारा मनोनित नालंदा विधानसभा सदस्यता अभियान प्रभारी सह विधान सभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मूखिया ने किया इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि भारतीय जऩता पार्टी विचारधारा के आधार पर काम करने वाली देश की सबसे बड़ी पार्टी है उन्होने कहा कि 1980 में स्थापित भाजपा देश के कोने कोने तक पहुंच चुकी है राष्टवाद और देश के प्रति सच्ची निष्ठा ही पार्टी की प्रेरणा है इस मौके पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुधीर कुमार ने कहा कि 40 वर्ष पूर्व जब भाजपा की स्थापना हुई थी तब भाजपा के प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था भारतीय जनता पार्टी राजनीति में नहीं राजनीतिक दलों में तथा राजनेताओं में जनता के खोए हुए विश्वास को पुनः स्थापित करने के लिए जमीन से जुड़ी राजनीति करेगी। सदस्यता कार्यक्रम में सैंकड़ो के संख्या में लोग भाजपा का सदस्यता ग्रहण किये।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी अरशद करीम, राजाराम पटेल मंजू देवी , उपेन्द्र राजवंशी ,जीतू यादव ,मुन्ना सिंह ,राकेश कुमार ,शिव शंकर प्रसाद ,कारू कुशवाहा ,श्रीकांत कुशवाहा ,विकी कुशवाहा ,कारू पंडित ,अनिल शर्मा ,दिवाकर यादव ,अविनाश कुमार, मुन्ना कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।