
दीपनगर थाना अंतर्गत डीटीओ ऑफिस के समीप स्थित मार्बल दुकान की दीवार में सेंधमारी कर नकदी और बाइक की चोरी कर ली। होल इतना बड़ा था कि बदमाश दुकान में लगी बाइक भी उससे निकाल ले गए। बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं कुछ सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त भी अज्ञात चोरों के द्वारा किया गया ।मोहल्ले वासियों की नजर रविवार की सुबह दीवार के होल पर गई, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। चोरी मां दुर्गा मार्बल एण्ड ग्रेनाइट हाउस नामक दुकान में हुई। संचालक अजय कुमार ने चोरी की एफआईआर अज्ञात बदमाशों पर दर्ज कराई है। सात हजार नकदी और बाइक की चोरी का आरोप है।
चोरी करते कैद हुई सीसीटीवी में वारदात
संचालक ने बताया कि सुबह में पड़ोसियों से सूचना पाकर हो दुकान पहुंचे। दुकान की दीवार में सेंधमारी कर बड़ा होल बना था। अंदर के सामान बिखरे थे। दो सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया गया था। बदमाश दुकान के स्टोरवेल तोड़ सात हजार रुपया नकदी और उनकी बाइक ले गए। दीवार में बने होल से ही बाइक को ले जाया गया। बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कम उम्र के दो बदमाश स्टोरवेल तोड़ रुपया निकालते फुटेज में दिख रहे हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।