नालन्दा में संपत्ति विवाद में दूध मुँहे बच्चे की हत्या

0

दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव से तीन दिनों पूर्व लापता हुई 9 माह के बच्चे का शव रविवार की सुबह चाचा के घर, भूसे के ढेर से मिला। बदबू फैलने से वारदात का खुलासा रविवार की सुबह हुआ। बच्चे के सिर पर जख्म के निशान थे। जिससे सिर पर वार कर हत्या का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। मृतक अजित कुमार का पुत्र अंकुश राज है। पिता ने तीन दिन पहले मासूम के अपहरण की एफाआईआर थाने में दर्ज कराई थी। मां की गोद से बच्चे को चाची ले गई थी। जिसके बाद से वह रहस्मयी ढंग से गायब हो गया। लाश मिलने के बाद मासूम के हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।

संपत्ति विवाद में हुई मासूम की हत्या

परिजन चाची पर संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, किसी ने पुलिस से इसकी लिखित शिकायत नहीं की है। ग्रामीण और परिजन के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दादी और चाची को अभिरक्षा मेें ले लिया। एहतियातन गांव में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा, उसे परिजन के हवाले कर दिया गया।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…