नालंदा में ASI को बदमाशों ने पीट-पीट कर किया जख्मी.. FIR दर्ज

0

नालंदा जिला में बदमाशों ने पीट-पीटकर एक ASI को जख्मी कर दिया. जख्मी जमादार का नाम शंभू प्रसाद यादव है. पीड़ित ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

क्या है पूरा मामला
ASI शंभू प्रसाद यादव राजगीर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले है. शंभू प्रसाद यादव भागलपुर के कोतवाली थाना में जमादार पद पर तैनात हैं. बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के लिए वो छुट्टी लेकर भागलपुर से गांव आए हुए थे.

सिलाव बाजार जाते वक्त मारपीट
पीड़ित जमादार का आरोप है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए चार-पांच की संख्या को लेकर ही शादी करने की तैयारी में लगे थे। इसी कारण वे अपने घर से सिलाव बाजार जा रहे थे। लेकिन आरोपी रास्ते में पूर्व से घात लगाए थे। सभी मारपीट और छिनतई करने लगे। विरोध करने पर रॉड और लाठी से उन्हें पीटा गया।

आरोपियों की तलाश जारी
पीड़ित ने राजगीर थाने में कौशल कुमार, राहुल, गुड्डू, सुनील, बड़े यादव, छोटे यादव, सुरेन्द्र, अजय, सतीश सहित दर्जन भर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उनपर जान मारने का प्रयास और छिनतई का आरोप है।
पदस्थापित हैं। पीड़ित ने राजगीर थाने में कौशल कुमार, राहुल, गुड्डू, सुनील, बड़े यादव, छोटे यादव, सुरेन्द्र, अजय, सतीश सहित दर्जन भर बदमाशों को आरोपित कर एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों पर जान मारने का प्रयास व छिनतई का आरोप है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …