नालंदा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष.. दो की हत्या,एक जख्मी

0

नालंदा जिला में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है. जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है

क्या है पूरा मामला
मामला करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सांध विगहा गांव की है. जहां जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है. जिसमें दोनों गुट से एक एक व्यक्ति की मौत हो गई. जहां गोली लगने योगी यादव की मौत हो गई. जिसके बाद योगी यादव के परिजनों ने बल्ली गोप के 16 साल के पोता राहुल कुमार को घर से खींच कर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही नालंदा एसपी निलेश कुमार एवं डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष
सांध बिगहा जमीन विवाद को लेकर योगी गोप और बल्ली यादव के बीच में झगड़ा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई. जिसमें दोनों ओर से करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई. जिसमें एक गोली योगी यादव के गर्दन में जा लगी. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

बदले में पीट-पीटकर मार डाला
आरोप है कि योगी यादव के मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली. वैसे ही उसके परिजन बल्ली गोप के घर जा धमके और उनके घर से उनके पोता राहुल कुमार को लाठी से पीट पीटकर मार डाला, फिर शव को भूतही नदी में फेंक दिया.

तीन गिरफ्तार, गांव में तनाव
वारदात के बाद सांध बिगहा में तनाव में है. कई थानों की पुलिस गांव कैंप कर रही है. पुलिस ने दोनों गुटों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि मारपीट में जख्मी बिनोद यादव का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …