
बिहारशरीफ में वट सावित्री पूजा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है । बिहार थाना पुलिस ने शहर के 55 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, शुक्रवार यानि 22 मई को वट सावित्री पूजा था. जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और वट यानि बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. लॉकडाउन की वजह से मंदिर और धार्मिक स्थल बंद हैं. लेकिन बड़ी संख्या में महिलाएं घर से निकलकर पूजा की. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ था.
55 महिलाओं पर केस दर्ज
सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के मामले में बिहार थाना पुलिस ने अलग-अलग मोहल्ले की करीब 55 अज्ञात महिलाओं पर सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन का केस दर्ज किया है। टिकुलीपर, एतबारी बाजार, अखाड़ापर, खंदकपर मोहल्ले में सार्वजनिक रूप से पूजा करने वाली महिलाओं पर केस किया गया है।