
इस वक्त एक बुरी खबर आ रही है मोतिहारी से. जहां दाह संस्कार के दौरान हादसा हुआ. जिसमें 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है । पांचों बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है.
इसे भी पढ़िए-नालंदा की बदहाली की तस्वीर को तेजस्वी यादव ने किया शेयर.. जानिए पूरा मामला
क्या है पूरा मामला
मामला चकिया के फुलरिया गांव की है. जहां कृष्णा ठाकुर की मां के दाह संस्कार के बाद लोग महनवा चंवर( बुढ़वा चंवर) में नहाने गए थे। जहां गहरे पानी में डूब कर पांच बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में विनोद भगत का 12 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार ,रामा प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार, शंभू भगत का 10 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार, शिवनाथ प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार और रूपा ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र रवि ठाकुर शामिल हैं।
इसे भी पढ़िए-बिहार की चार सड़कें फोरलेन में होगी तब्दील.. जानिए कहां से कहां तक बनेगा फोरलेन
गांव में कोहराम
पांच घरों के चिराग बुझने से गांव में मातम है. हर तरफ चित्कार मचा है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.