
इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिला से आ रही है. जहां 17 साल की युवती की बदमाशों के गला रेत कर हत्या कर दी है. वारदात वाली जगह से चाकू और डिस्पोजल ग्लास भी मिले हैं.
क्या है पूरा मामला
मामला मानपुर थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि युवती सुबह 4 बजे अपनी मां के साथ घर से निकली थी। लौटते समय मां को लगा कि बेटी पीछे से आ जाएगी। इस कारण महिला घर लौट आई। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिवार किशोरी की खोजबीन में जुट गया। उसी दौरान ग्रामीणों ने खंधा में एक लाश मिलने की सूचना दी। परिजन ने किशोरी की पहचान की।
गैंगरेप की आशंका
परिजन आशंका जता रहे हैं कि बदमाशों ने गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या की है। मृतका के भाई ने बताया कि मां के साथ बहन सुबह घर से निकली थी। मां यह सोचकर लौट आई कि बेटी पीछे से आ जाएगी। मगर बहन नहीं लौटी। कुछ देर बाद उसकी लाश खंधा स्थित एक बोरिंग के कमरे में मिली। घटना का कारण पीडीएस दुकानदार से अनाज नहीं देने का विवाद बताया जा रहा है।
वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
मौके पर कुछ डिस्पोजल ग्लास भी मिले, जिसमें शराब का अंश बताया जा रहा है। किशोरी की लाश मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख-पुकार गूंजने लगी। परिजन पीडीएस दुकानदार और उसके सहयोगियों पर अनाज नहीं देने के विवाद में वारदात का आरोप लगा रहे हैं।मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है।