सिर पर रॉड मारकर 8 लाख 60 हजार की लूट.. CCTV में कैद हुई तस्वीर

0

बिहार में अपराध की वारदात दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. अपराधियों ने लोहे की रॉड से हमला कर 8 लाख 60 हजार रुपए लूट लिए . हमले में पंप कर्मी का सिर फट गया और उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला
मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके की है. जहां बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से सच्चिदानंद तिवारी से 8.60 लाख रुपए लूट कर अपराधी फरार हो गये। वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधी ने लोहे की रॉड से वार कर मैनेजर का सिर फोड़ दिया।उसके सिर में दो टांके लगे हैं।

CCTV में कैद हुई तस्वीर
बैंक और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार खुद फुटेज को खंगालने में जुटे थे। पुलिस के अनुसार लूट की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस की मानें तो मैनेजर के पीछे और आगे एक अन्य संदिग्ध दिख रहे हैं। एक के हाथ मे बैग है जबकि दूसरा अपराधी से कुछ इशारे में बात कर पीछे की ओर जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो को एक पेट्रोल पंप का कर्मी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस का दावा है कि अपराधी ज्यादा दूर नहीं गया है। जल्द ही पकड़े जाएंगे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …