नल जल योजना में गड़बड़ी..शिकायत करने पर मर्डर.. जानिए पूरा मामला

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में नल जल योजना में गड़बड़ी की शिकायत करने पर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिले में रहुई थाना इलाके के फ़रीदा गांव की है. जहां शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सैदल्ली गांव के रहने वाले किशोरी प्रसाद के 35 साल के बेटे संतोष कुमार के रूप में की गई है.

मृतक के परिजनों का आरोप
मृतक के परिजनों के मुताबिक गांव में किये जा रहे नल जल योजना में घटिया सामग्री को लेकर वार्ड सदस्य और मुखिया के खिलाफ लिखित शिकायत किये थे. इसी शिकायत खुन्नस में वार्ड सदस्य और उसके समर्थकों ने उस वक्त गोली मार दी, जब वे गांव से बाहर घूमने जा रहे थे. गंभीर हालत में परिजन बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. विधि व्यवस्था डीएसपी संजय बताया कि परिजन नल जल योजना की शिकायत करने के मामले को लेकर गोली मारने की बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …