बिहारशरीफ में ‘चोर’ की बेरहमी से पिटाई.. वीडियो हुआ वायरल

0

नालंदा जिला में एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान वहां मौजूद कई लोग बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं

इसे भी पढ़िए-नालंदा में फिर डॉक्टर समेत 45 लोग हुए कोरोना संक्रमित, पूरा मोहल्ला हुआ सील

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि ये वीडियो बिहारशरीफ का है. जहां मवेशी चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया. फिर क्या था पहले उसे जमीन पर पटक और उसके बाद लात घूसों, लाठी डंडे, बेल्ट वगैरह से पीटना शुरू कर दिया. आरोपी युवक रहम की भीख मांगता रहा

इसे भी पढिए-कोरोना का कहर: सिविल सर्जन समेत 12 लोगों की मौत

अब तक शिकायत नहीं
ये वीडियो लहेरी थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ धर्मशाला के पास का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में छह से अधिक लोग युवक को पकड़ कर पहले पूछताछ करते हुए दिख रहे हैं, इसके बाद नाम नहीं बताने पर उसके साथ मारपीट करने लगते हैं. पुलिस का कहना है कि किसी ने अभी तक इस तरह की शिकायत नहीं की है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …