नालंदा जिला में एक महिला के साथ बदमाशों ने अमानवीयता की सीमा लांघ दी। पहले दबंगों ने महिला को पीटा फिर उसके बाल काटे। जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला से थूक चटवाकर पूरे गांव में घुमाया। बकरी चोरी के आरोप में महिला को यह सजा दी गई।
क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिला के रहुई थाना के बलिया बिगहा गांव की है। गांववालों का कहना है कि लगातार बकरी चोरी हो रही थी और महिला चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई, इसलिए उसे सजा दी गई। आरोप है कि महिला 3 बकरी चोरी कर भाग रही थी, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। इसके बाद कई लोगों ने महिला की लाठी से पिटाई की। मारपीट के बाद उसके बाल काटे गए। थूक भी चटवाया और फिर गांव में घुमाया।
चोरी के आरोप गलत
पीड़ित महिला ने गांववालों के आरोप को गलत बताया है। उसका कहना है कि वो गर्मी के कारण पेड़ की छांव में बैठी थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने बकरी चोरी का आरोप लगाकर पकड़ लिया और अमानवीय व्यवहार किया।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.