
नालंदा जिला में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें तीन गाड़ियां आपस में टकराई है. हादसे में वार्ड पार्षद की मौत हो गई है
क्या है पूरा मामला
हादसा एकंगरसराय चौक पर रात करीब दस बजे हुआ. जब तीन गाड़ियों में भीषण टक्कर हुई. हादसे में एकंगरसराय पंचायत के वार्ड नंबर 10 के सदस्य संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.
तरबूज उतरावे रहे थे वार्ड सदस्य
बताया जा रहा है कि वार्ड सदस्य संतोष कुमार एक मिनी ट्रक से तरबूज उतरवा रहे थे। इतने में एक गैस टैंकलॉरी ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे वार्ड सदस्य दोनों ट्रकों के बीच फंस गए।
फिर हाइवा ने मारी टक्कर
लहूलुहान संतोष कुमार अभी दोनों ट्रकों के बीच से निकलने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक तेज गति से आ रहे हाईवा ने गैस टैंकलॉरी में टक्कर मार दी। जिससे वार्ड सदस्य दो ट्रकों के बीच दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बड़ा हादसा फिर भी टला
गाड़ियों की भिड़ंत से हुई तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दो ट्रकों के बीच फंसे संतोष कुमार का शव बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवा चालक भाग निकला। लेकिन गनीमत ये रही कि टक्कर के बाद गैस टैंकलॉरी का चैंबर नहीं फटा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने तीनों ट्रकों को जब्त कर लिया है। सभी के चालक सुरक्षित हैं।