नालंदा में सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या.. जानिए पूरा मामला

0

नालंदा जिला में अपराधियों एक सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि उनके गांव में ही हत्यारे ने गोली मार दी है.

क्या है मामला
मामला नालंदा जिला के बेन थाना क्षेत्र के बड़ी आंट गांव की है. जहां बदमाशों ने सत्येंद्र प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों के मुताबिक सत्येंद्र प्रसाद घर से मंदिर जा रहे थे. तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. आनन फानन में उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

इसे भी पढ़िए-नालंदा में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौके पर मौत, 1 की हालत गंभीर

तुलसीगढ़ हाईस्कूल में थे तैनात
बताया जा रहा है कि सत्येंद्र प्रसाद तुलसीगढ़ हाई स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात थे. रविवार को ही वे अपने गांव लौटे थे. जहां अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या क्यों की गई है. इसकी कारणों का अब तक पता नहीं चला है. नालंदा लाइव से बातचीत में सत्येंद्र प्रसाद के बेटे रविरंजन कुमार ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी.

इसे भी पढ़िए-बिहार में फिर बढ़ा लॉकडाउन.. पहले से ज्यादा सख्त.. क्या बंद रहेंगे क्या खुलेंगे

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …