
नालंदा जिला में पिस्तौल लहराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है . जिसमें एक युवक के पास से एक पिस्तौल और चार गोली बरामद किया है .
इसे भी पढ़िए-तेजस्वी यादव ने पूछे 8 सवाल, 15 साल बनाम 15 साल का मुद्दा गरमाया
क्या है पूरा मामला
नालंदा जिला के नूरसराय के ककड़िया गांव में एक युवक ने हाथ में पिस्टल लेकर लहराया था. जिसका वीडियो रविवार को तेजी से वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि भूमि विवाद में युवक ने दबंगई साबित करने के लिए हथियार लहराया था.
इसे भी पढ़िए-नालंदा में कोरोना के एक साथ मिले चार नए मरीज, जानिए कहां मिले
दो युवक गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक का नाम दीपक राम और दूसरा उसका दोस्त राजेश राम है. इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई हुई है