जेल जाने के डर से बेहोश हुआ शराब तस्कर

0

बिहार थाना परिसर में अचानक अफरातफरी मच गयी। पुलिस अधिकारी भी हड़बड़ा गये। दरअसल पुलिस ने कटरापर मोहल्ले से शराब के एक तस्कर को पांच कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। थाने में लाते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने जल्दी से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह पुराना तस्कर है और जेल जाने के डर से बीमार होने का बहाना कर रहा है।

थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कटरापर मोहल्ले में शराब की खेप उतारी गयी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर जीतू यादव भागने लगा। जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में उसके घर से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपित ने शराब की खेप को बेचने के लिए मंगाया था और उसे घर में रख दिया था। गिरफ्तार कर उसे थाने लाया गया तो वह बेहोश हो गया। इलाज के बाद उसकी हाल ठीक है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपित और उसका पूरा परिवार शराब की तस्करी में लगा है। जेल जाने के डर से वह बहाना कर रहा है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। फिलहाल उसे कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…