
नालंदा सेट्रंल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अमरेंद्र कुमार मुन्ना ने एक और कामयाबी हासिल की है । उन्हें बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड पटना का सामान्य निर्देशक बनाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचन पदाधिकारी भवेश कुमार के निर्देशन में सामूहिक चुनाव कराया गया । जिसमें अमरेंद्र कुमार निर्वाचित घोषित किए गए । निर्वाचन पदाधिकारी ने सर्टिफिकेट देकर उन्हें बधाई दी। सामान्य निदेशक निर्वाचित होने पर पैक्स अध्यक्षों ने उनका बिहारशरीफ में गर्मजोशी से स्वागत किया। आपको बता दें कि अमरेंद्न कुमार मुन्ना ने अस्थावां के विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार के एकाधिकार को तोड़ा था और 15 सालों से सत्ता पर काबिज जितेंद्र कुमार को हराया था । जितेंद्र कुमार साल 2003 से ही लगातार बोर्ड अध्यक्ष पद पर काबिज थे