
सरमेरा थाना क्षेत्र के सरमेरा-गोपालबाद सड़क पर परगांवा गांव के पास ट्रैक्टर पलट गई । जिसमें चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अहियापुर गांव के रहनेवाले 40 साल के टेनी पासवान के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि वो शाम को सरमेरा से ट्रैक्टर लेकर अपने गांव लौट रहा था। परगावां गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से वह उसके नीचे दब गया। घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। उसे काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। हादसे में घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया था। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां है। इनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हुई है। बाकी अभी छोटे हैं।