बीवी से हुआ झगड़ा, युवक ने ससुराल में खाया जहर

0

पत्नी से विवाद होने के बाद एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव  महिला कॉलेज के पास मिला। युवक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव निवासी श्रवण बिंद के पुत्र संतोष बिंद के रूप में की गयी है। उसका ससुराल चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में है। परिजन ने बताया कि संतोष पिछले आठ साल से ससुराल में ही रहता था। पिछले दिनों उसके घर से छठ का प्रसाद आया था। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद आहत युवक ने खंधे में जहर खाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष रामबदन सिंह ने बताया कि युवक के पिता को घटना की सूचना दी गयी है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…