नालंदा में ‘मौत’ की टक्कर.. 1 की मौत, दर्जनों जख्मी

0

नालंदा जिला में रविवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नालंदा थाना के अंबेडकर चौक के पास बस और स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि बस बिहार शरीफ से राजगीर जा रही थी। जबकि स्कॉर्पियो राजगीर से बिहार शरीफ की ओर आ रही थी। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर ने संतुलन खो दिया जिसकी वजह से सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी । साथ ही गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला। हादसे में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया।
बनारस से बिहारशरीफ लौट रहे थे भूषण प्रसाद
जो स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हुआ वो बिहारशरीफ के रहने वाले भूषण प्रसाद की है। बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ के बैंक कॉलोनी में रहने वाले भूषण प्रसाद की बेटी सुरुची बीएचयू में पढ़ती है और गर्मी की छुट्टी में वो घर आने वाली थी। लेकिन सुरुचि के पापा ने सोचा कि वो अपनी गाड़ी से बनारस जाते हैं। इससे उनके परिवार वालों का तीर्थाटन भी हो जाएगा और लौटते वक्त बेटी को भी लेते आ जाएंगे। यही सोचकर भूषण प्रसाद अपनी मां,सास और पत्नी के साथ बनारस गए थे और बेटी को लेकर बनारस से लौट रहे तभी नालंदा के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में भूषण प्रसाद की मां सुमित्रा देवी की मौत हो गई। जबकि खुद भूषण प्रसाद, उनकी पत्नी, सास औऱ बेटी भी जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है ।

इसे भी पढ़िए- बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर भगदड़.. दर्जनों जख्मी, कई के पांव टूटे

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …