चूहड़मल मेला के दौरान बवाल, छह पर FIR दर्ज

0

नालंदा जिला के अस्थावां थाना इलाके में रविवार को गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला अस्थावां थाना के कोनंद गांव की है। बताया जा रहा है कि कोनंद गांव में कई दिनों से चूहड़मल मेला चल रहा है । मेले  के दौरान झूले पर चढ़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद रविवार को एक पक्ष तालाब में कलश विसर्जन कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। मेले में भगदड़ मच गया। हरकोई इधर उधर भागने लगा। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। इस मामले में नवल पासवान ने रोबिन यादव, सुभाष यादव, नीतीश यादव, अजीत यादव, अखिलेश यादव और पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर करायी है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…