
जिले चोरी की वारदात कम होता नहीं दिख रहा । सक्रिय बदमाश आएदिन मकानों और दुकानों का ताला तोड़ घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागन बिगहा ओपी इलाके के बबूरबन्ना मोहल्ले की है जहाँ बीती रात बदमाशों ने आरपीएफ जवान अनूप कुमार के घर का मुख्य ताला को तोड़ कर करीब सात लाख के सोने के जेवरात समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। पड़ोसियों ने सुबह में मुख्य गेट के टूटे ताले को देखा। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पड़ोसियों ने फोन कर जवान को घटना की जानकारी दी। आरपीएफ जवान परिवार समेत पश्चिम बंगाल में रहता हैं।

ससुर ने अज्ञात बदमाशों पर कराया एफआईआर
जानकारी मिलने के बाद जवान के ससुर छोटी पहाड़ी के मंसूर नगर निवासी विजय कुमार मौके पर पहुंचे। मुख्य गेट के अलावा अंदर के सभी कमरों का लॉक टूटा था। बदमाशों ने आलमीरा, बक्सा तोड़कर सोने की कर्णबाली, चूड़ियां, टिका, मंगटिका, मंगलसूत्र, नथिया, अंगूठी समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ किया था। चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब सात लाख से अधिक बताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पीड़ित जवान के ससुर ने अज्ञात बदमाशों को आरोपित कर घटना की एफआईआर का आवेदन ओपी में दिया है।
जाँच में जुटी पुलिस
ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए गई थी। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।