
नालंदा जिला में एक युवक और एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश सारे थाना के मलावा गांव के खंधे में कच्ची सड़क पर मिला।शव को देखते ही गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करायी। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस युवक के पहचान में जुटी है । खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हुई थी।
वहीं, अस्थावां थाना के डुमरावां गांव के पास से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की करीब 30 साल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शव जमींदारी बांध के पास पड़ा था। जिसे देखने के बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचित किया। महिला के शव की भी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि महिला को जहर देकर मारा गया है या जहर खाकर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।