
बिहारशरीफ के देवीसराय में बदमाशों ने कृषि केयर एण्ड ऑर्डर सप्लायर्स नामक दुकान के छत का करकट उखाड़ कर लाखों के नकदी और सामानों की चोरी की। दुकानदार गौरी शंकर प्रसाद को गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिली।
पड़ोसियों ने दी थी सूचना
पीड़ित को पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी कि करकट और दीवार टूटी है। इसके बाद दुकानदार मौके पर पहुुंचे। शटर उठाने पर वो सन्न रह गए। दुकान में सामान बिखरा था। गल्ले से रुपए और दुकान से कीमती सामान गायब था। बांस की सीढ़ी से बदमाश दुकान की छत तक पहुंचे थे। पीड़ित की मानें तो बदमाश 4 लाख 20 हजार रुपए नकदी समेत अन्य सामान ले गए। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा और कम्प्यूटर सेट को भी बदमाश ले भागे। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 7.20 लाख रुपया बताई जा रही है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
रात्रि गश्ती में डंडीमारी
बिहारशरीफ में लगातार बढ़ती चोरी घटनाओं के बाद पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल उठने लगे हैं। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस गश्ती के नाम पर खानापूर्ति करती है । अगर पुलिस की गश्ती होती तो बदमाश इतने बड़े बड़े उपकरण अपने साथ कैसे ले जाते