नालंदा में सेप्टिक टैंक से शराब की बड़ी खेप बरामद

0

नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है । पुलिस के मुताबिक लोहे के सेप्टिक टैंक में शराब छिपाकर रखे गए थे

क्या है पूरा मामला
गिरियक पुलिस ने पावापुरी मोड़ के पास एनएच 20 से एक ट्रक को जब्त किया है. जिसमें बड़ी मात्रा में शराब रखी गई थी। हालांकि इस दौरान शराब तस्कर और ट्रक ड्राइवर दोनों फरार हो गए.

35 लाख की शराब बरामद
इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव के मुताबिक एसपी को शराब की डिलीवरी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने ट्रक से 254 कार्टन में 3355 बोतल पंजाब मेड अंग्रेजी शराब थी। कुल शराब 2516.25 लीटर है। जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस 35 लाख से अधिक बता रही है। इसके अलावा वाहन से 14 पीस लोहे का सेप्टिक टैंक बरामद हुआ, जिसमें शराब छिपा कर रखी गई थी।

लोहे के टैंक में छिपा लाई गई थी शराब की खेप
ट्रक पर लोहे का 14 पीस 1 हजार लीटर का वाटर टैंक था। उन्हीं टैंकों में शराब छिपा कर लाई गई थी। वाहन की तलाशी लेने पर शुरुआत में पुलिस चकमा खा गई। इंस्पेक्टर ने लोड टैंकों की जांच की तो उसमें शराब की खेप मिली।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …