
नूरसराय प्रखंड के बरारा गांव में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से भव्य मंदिर निर्माण किया गया है। जहां मां जानकी, भागवान राम, सूर्य देव, लक्ष्मण और हनुमान के प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा रविवार को की गई। इतनी मूर्तियों वाला यह इलाके का इकलौता मंदिर बन गया। दूसरे राज्यों से आए धर्माचार्यों की मौजूदगी में, वैदिक मंत्रोच्चारण मूर्तियां स्थापत हुईं। मूर्ति स्थापना के साथ यहां 9 दिवसीय महायज्ञ व रासलीला की भी शुरूआत कर दी गई। 17 को धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। आयोजन के तीसरे दिन गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में नागरिक आयेाजन स्थल पर मौजूद रहते हैं।
पूर्व प्रत्याशी पहुँचे महायज्ञ में
भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया भी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने। आयोजन समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने बताया कि महायज्ञ में जगतगुरु काशी के स्वामी दीनदयाल महाराज, देवघर के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बाल व्यास, घनश्याम दासजी महाराज, अवध धाम के सूरदास प्रमोद वक, अयोध्या के आचार्य पंकज शास्त्री, बक्सर के जयंती शास्त्री शामिल हुए। रासलीला का आयोजन वृंदावन धाम की मंडली द्वारा किया जा रहा है।