बिहारशरीफ में दूर होगी पानी की किल्लत… डीएम साहब ने संभाला मोर्चा

0

बिहारशरीफ वासियों को पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए खुद डीएम साहब ने मोर्चा संभाल लिया है। डीएम त्यागराजन ने इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों और वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। जिसमें शहर में पानी के गहराते संकट पर चर्चा की । जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने कहा कि जिन इलाकों में पानी की जरूरत है वहां तत्काल वाटर टैंकर से आपूर्ति की जाए। साथ ही जिन इलाकों में पाइप लाइन के खराब होने की वजह से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है वहां जल्द से जल्द पाइप लाइन ठीक कराने को कहा गया है। उन्होंने आदेश दिया कि अगर पानी के टैंकरों की कमी है तो पीएचईडी के टैंकरों को भी लगाया जाए।
जल संरक्षण को लेकर जागरूक की जरुरत
नालंदा के डीएम डॉक्टर त्यागराजन ने कहा कि इस समस्या का स्थायी निदान के लिए जल छाजन और जल जागरूकता कार्यक्रम जरूरी है। बिहार राज्य जल पर्षद के कार्यकारी एजेंसी से कहा गया कि युद्ध स्तर पर काम पूरा करें। जहां-जहां अमृत योजना के तहत कनेक्शन छूटा हुआ है वहां प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर पेयजल कनेक्शन पूरा करना होगा। अमृत योजना फेज दो के तहत भी पेयजल संबंधी कार्य भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही डीएम त्यागराजन ने कहा कि जिन घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं हुआ है वहां इसे जल्द पूरा कर लें और अवैध कनेक्शन हटाए जाएं।
कहां खराब पड़े हैं पंप हाउस
किसान कॉलेज, मणिराम अखाड़ा और मिरदाद में पम्प हाउस खराब पड़ा है। जिसका मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं, वार्ड संख्या 24 काशी तकिया कब्रिस्तान के पास और वार्ड संख्या 30 देवी स्थान के पास खंदकपर बोरिंग फेल हो जाने के कारण स्टैंड पोस्ट बंद पड़ा है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 42 मंदिर गली सालुगंज और वार्ड संख्या 43 हरिजन टोला में बोरिंग फेल होने के कारण स्टैंड पोस्ट बंद पड़ा है। ये चारों स्टैंड पोस्ट मरम्मत योग्य नहीं है। इसके अलावा कुल 136 स्टैंड पोस्ट कार्यरत स्थिति में है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…