
बिहार शरीफ के देवीसराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को भारतीय मोमिन फ्रंट का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महबूब आलम अंसारी के अलावा कई अन्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर श्री अंसारी ने कहा कि बिहार ही नहीं पूरे देश में अराजकता का माहौल है। हर दिन अपहरण और बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं। सरकार इनपर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है । अपराध को काबू करने में केन्द्र व बिहार की सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर हैं।
नहीं सुनी जा रही फरियाद
जिलाध्यक्ष कुमार हरिचरण सिंह यादव ने कहा कि और जगहों की तो रहने दें, खुद सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के गृह जिला का हाल बेहाल है। एक लड़की के साथ शादी के नाम पर छलाबा कर एक वर्ष तक यौन शोषण किया गया। और अब वे इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं, लेकिन उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं। ऐसा कुकृत्य करने वाला कोई आम आदमी नहीं, बल्कि पुलिस का जवान है। महिला को पुलिस जवान से एक बच्ची भी है। जब कोई व्यक्ति महिला के पक्ष में बोलने का हिम्मत जुटाता है तो उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया जाता है। इसलिए हमलोग इसकी जाँच सीबीआई से कराने की मांग करते हैं |
कौन कौन रहे मौजूद
इस मौके पर वालेश्वर प्रसाद, राम नरेश कुमार, पिंकी कुमारी, देवेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार, शकीला खातून, शोभा देवी, राम बाबू, सरोज बाबू, शिव कुमार, सरयुग महतो, कान्ति देवी, मो. चांद आलम के अलावे कई लोग मौजूद थे।