नालंदा डीएम के आदेश पर हटाए गए अवैध निर्माण

0

नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह के आदेश पर राजगीर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला. राजगीर के कुंड क्षेत्र में बिहारशरीफ-गया रोड के किनारे स्थित कई दुकानों को जेसीबी मशीन से हटाया गया। जो काफी वर्षों से मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जैसे ही कुंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर लेकर पहुंची। वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। डीएम योगेन्द्र सिंह ने अपने जारी निर्देश में साफ कर दिया है कि अब यहां किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त होगा। भविष्य में अतिक्रमण करने वाले दोषियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश भी उन्होंने जारी किया है। इस क्रम में लगभग दर्जनों झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया।

प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर
आपको बता दें कि राजगीर में 27 से 29 दिसंबर के बीच तीन-दिवसीय 550वें प्रकाश पर्व का आयोजन किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम गुरुनानक शीतल कुंड और गुरुद्वारे में होगा . जहां हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे. इस दौरान काफी संख्या में बस और छोटी गाड़ियां भी आएंगी. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है । ताकि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …