
बिहारशरीफ में लव सेक्स और धोखा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला बिहारशऱीफ के बिहार थाना इलाके की है। जहां एक छात्रा का पहले अपहरण होता है। लड़की घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन वो वापस घर लौटकर नहीं आई। इसके बाद घरवालों ने खोजबीन शुरू की। कोचिंग संचालक से पूछताछ की। छात्रा की दोस्तों से भी घरवालों ने खोजबीन की। लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घरवालों ने पुलिस में इसकी शिकायत की।
इसे भी पढ़िए-नालंदा जिला का रंगीन मिजाज दारोगा सस्पेंड
प्रेम-प्रसंग में किडनैपिंग ?
घरवालों की शिकायत में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लगा। पुलिस को पता चला कि वेना थाना क्षेत्र के गराय बिगहा गांव का रहने वाला विकास कुमार लड़की को झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस की टीम विकास के गांव गराय बिगहा पहुंची। पुलिस ने विकास के घरवालों से पूछताछ की। लेकिन घरवालों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के घरवालों को पता चला कि विकास लड़की को लेकर अपने रिश्तेदार के पास चल गया है। लड़की के घरवालों की सूचना पर पुलिस नूरसराय थाना क्षेत्र के कखड़ा गांव पहुंची। जहां आरोपी विकास लड़की को लेकर गया था। पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि विकास लड़की को लेकर दिल्ली चला गया है।
इसे भी पढ़िए-ठरकी दारोगा सस्पेंड, महिला पुलिस को कमरे में बुलाता था !
फिरौती वाले फोन ने उड़ाई नींद
लड़की के घरवाले भी दबी जुबान प्रेम प्रसंग का मामला मानने लग गए थे। लेकिन इस बीच घरवालों की नींद उस वक्त उड़ गई जब फिरौती के लिए उनके पास फोन आने लगे। अपहरणकर्ताओं की ओर से 5 लाख की फिरौती मांगी गई। यानि जिसे प्रेमी माना जा रहा था वो बदमाश निकला। पहले तो लड़की को प्यार का झांसा दिया और अब प्यार में धोखा। इस मामले में पुलिस ने विकास समेत छह नामजद और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लेकिन फिरौती की मांग के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। घरवालों को डर सता रहा है कि उनकी बेटी अब धोखेबाजों के चंगुल में फंस गई है। उसे कैसे निकाला जाय