नालंदा हम शर्मिंदा हैं… क्योंकि अब भी दुशासन जिंदा है !

0

नालंदा की धरती खुद को शर्मसार महसूस कर रही है। जिस धरती ने चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, जरासंध जैसे प्रतापी बेटों को जन्म दिया। तो कभी बुद्ध और महावीर जैसों को धर्म और ज्ञान दिया। इस धरती ने कई बार यातानाएं सही.. लेकिन कभी कुपुत्र पैदा नहीं किया। सिद्धेश्वर बाबू, नीतीश कुमार, सत्यदेव नारायण आर्य जैसे विभूतियों का जन्म हुआ। ज्ञान की ऐसी धरती जहां डॉक्टर,इंजीनियर से लेकर आईएएस,आईपीएस से लेकर राजदूत तक न जाने कितने लोग इस धरती पर जन्म लिए। नालंदा की धरती इसपर इतराती और कहती कोई बात नहीं हम पास खनिज नहीं है तो क्या हुआ। हमारे कोख से तो सपूत पैदा लेते हैं। नालंदा मां गर्व से कहती हमने कोई कपूत को पैदा नहीं किया।

लेकिन नालंदा की धरती अब शर्मिंदा है। वो बार-बार अपने पर रोती है। बिलखती है। उसे अपने होने पर धृणा है। क्योंकि अब उसके कोख से कोई अशोक नहीं, कोई चंद्रगुप्त नहीं बल्कि दुशासन पैदा हो रहे हैं। हर दिन उसकी बेटी का चीर हरण हो रहा है ।

ताजा वाक्या चेरो ओपी के लक्ष्मणपुर की है । जहां चंडी के एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ झाड़ी में रेप की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि महिला एक पुरुष रिश्तेदार के साथ झाड़ी के इलाके से गुजर रही थी। उसी दौरान बदमाश ने महिला को पकड़ लिया। रिश्तेदार युवक, महिला को बदमाशों से बचाने का प्रयास करता वीडियो में दिख रहा है। बदमाश का एक सहयोगी वीडियो बना रहा है। महिला भी बदमाश का जोरदार विरोध कर रही है। घटना के बाद बदमाशों ने वीडियो वायरल कर दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार

चेरो ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 23 अगस्त को महिला ऑटो से बख्तियारपुर जा रही थी। धोवा पुल के समीप जाम रहने के कारण एक रिश्तेदार के साथ ऑटो से उतरकर वह कच्चे रास्ते से पुल पार करने लगी। उसी दौरान झाड़ी में बदमाशों ने महिला से छेड़खानी की। घटना की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने बख्तियारपुर के राघोपुर निवासी रामजन्म यादव के पुत्र साधु उर्फ मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

नालंदा मां अपने बेटों से एक बार फिर यही कह रही है कि उसे कुछ मत दो लेकिन उसकी बेटियों की आबरू से मत खेलो। हे दुशासन.. अब भी वक्त है सुधर जाओ… नहीं तो नालंदा मां को गांधारी की तरह तकलीफ सहना होगा।
 

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…