
बिहारशरीफ समेत पूरे नालंदा जिला में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. ऐसे में प्यासों का शुद्ध पानी देने के लिए बिहारशरीफ शहर में प्याऊ केंद्र खोला गया है. इसका उद्धघाटन नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने किया है.
जीवन रक्षक टीम ने खोला है प्याऊ
बिहार शरीफ के महात्मा गांधी रोड पर जीवन रक्षक टीम ने प्याऊ केंद्र स्थापित किया है. जिसका शुभारंभ नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने जीवन रक्षक टीम की प्रशंसा की और कहा कि इससे बाजार आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी

प्यासे राहगीरों के लिए प्याऊ केंद्र
इस मौके पर जीवन रक्षक टीम के सदस्य और जेडीयू नेता मुन्ना सिद्दीकी और संरक्षक अमितेश कुमार मौजूद थे. इनके अलावा जेडीयू नेता बिपिन चंद्रवंशी ,आफ़ताब आलम और जीवन रक्षक टीम के सदस्य कुणाल दीप, नितेंद्र विक्रम कौशिक, अमजद सिद्दीकी,विकाश कुमार मेघल सहित कई सदस्य मौजूद थे