
लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड के पटेल नगर मोहल्ला में रविवार को दो पक्षों में पथराव व फायरिंग हुई। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घंटेभर मोहल्ला रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वहीं रोड़ेबाजी में एक के जख्मी होने की सूचना है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगा घटना की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रथम पक्ष से रजनी कुमार वर्मा ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। आरोपों में बताया है कि सुधीर कुमार अपने दर्जनों साथियों के साथ उनके घर घुस आएं और परिवार की पिटाई करते हुए रोड़ेबाजी करते हुए 6 राउंड हवाई फायिरंग व लूटपाट का भी आरोप है। वहीं मारपीट में रजनी जख्मी हो गए हैं।
पूर्व के विवाद में लगा आरोप प्रत्यारोप
दूसरे पक्ष की ओर से सुधीर कुमार की पत्नी अनिता देवी ने आरोप लगाया है कि सुबह में वह दवा ले बाजार से लौट रही थी। उसी दौरान रजनी व उसके 25 सहयोगियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगें। महिला भाग कर घर आईं तो बदमाश भी आ धमके और घर में घुस कर परिवार के साथ मारपीट की। दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग करते हुए घर में लूटपाट की।
दोनो पक्ष ने एक दूसरे पर किया एफआईआर
थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि एक पक्ष से सुधीर और दूसरे पक्ष से रजनी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पूर्व के विवाद में मारपीट की घटना हुई।