
बिहार शरीफ। अब महंगे पेट्रोल डीजल को बाय बाय कहने का समय आ गया है। शहर के खन्दक मोड़ के समीप मंगलवार को एम के ट्रेडस का उद्घाटन किया गया। जहां बैटरी से संचालित होने वाली स्कूटी ,इलेक्ट्रिक रिक्शा बनाने वाली ग्रेव्स एम्पेयर कंपनी का शोरुम खोला गया। शोरूम के प्रोप्राइटर मनोज कुमार ने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए शहर में ई स्कूटी और ई रिक्शा का शोरुम खोला गया है। ताकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली वाहनों की जगह लोग बैटरी से चलने वाले वाहन का इस्तेमाल करें। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के अब पटना जाने की भी जरूरत नही पड़ेगी। इस मौके पर शहर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।