नालंदा जिला के नियोजित शिक्षकों के लिए गुड न्यूज

0

प्रचंड गर्मी के बीच बारिश की फुहार जैसे राहत लेकर आती है वैसे ही नालंदा जिला के नियोजित शिक्षकों के लिए भी राहत भरी खबर है। नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए राशि जारी कर दी गई है। बिहार सरकार ने राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को चालू वित्त वर्ष में वेतन भुगतान के लिए 14 अरब 46 करोड़ आठ लाख रुपये जारी किया है। जिसमें नालंदा जिला के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में सहायक अनुदान मद में कुल 38 करोड़ 92 लाख 28 हजार 600 रुपए की राशि जारी की गई है। यानि नालंदा जिला के1828 नगर प्रारंभिक शिक्षक, प्रखंड शिक्षक और पंचायत शिक्षक के  वेतन भुगतान के लिए राशि जारी कर दी गई है । नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी रामसागर सिंह  के मुताबिक 1828 शिक्षकों के लिए वेतन भुगतान के लिए 38 करोड़ 92 लाख 28 हजार 600 रुपए की राशि आ गई है और जल्द ही शिक्षकों के खाते में राशि दे दी जाएगी।
किस निकाय में शिक्षकों के लिए कितनी राशि
नगर निगम में नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन
शिक्षकों की संख्या – 29
अनुदान की राशि- 76 लाख 93 हजार रुपए
नगर परिषद में नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन
शिक्षकों की संख्या – 12
अनुदान की राशि – 26 लाख 67 हजार रुपए

नगर पंचायत में नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन
शिक्षकों की संख्या – 16
अनुदान की राशि – 29 लाख 29 हजार रुपए

प्रखण्ड में नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन
शिक्षकों की संख्या – 1771
अनुदान की राशि – 37 करोड़ 59 लाख 39 हजार रुपए

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …