
सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाला मुहावरा इन दिनों बिहारशरीफ में चरितार्थ हो रहा है. ताजा वाक्या बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मोहल्ले की है. जहां बदमाशों ने एक शख्स के बैग से दो लाख रुपए उड़ा कर ले गए
क्या है पूरा मामला
बेन थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले रघुनंदन साव के बेटे सुभाष साव के दो लाख रुपए बदमाशों ने उड़ा लिए. पीड़ित सुभाष साव के मुताबिक वो नालंदा कॉलेज स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से दो लाख रुपए निकाल ऑटो से सोहसराय गए। वहां खरीदारी के बाद वो ऑटो से रामचंद्रपुर बस स्टैंड जा रहे थे। ऑटो पर वो ड्राइवर के समीप बैठे थे। उनके अलावा एक अन्य युवक भी सीट पर था। मछली मंडी के समीप उनके साथ बैठा युवक पीछे की सीट पर चला गया। कुछ देर बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनका बैग कटा है। चेक करने पर उससे रुपए गायब थे।
केस दर्ज
पीड़ित सुभाष साव ने लहेरी थाना में मामला दर्ज कराया है । प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है