
बिहारशरीफ में पतंजलि योग पीठ समिति के राज्य संरक्षक उदय शंकर प्रसाद से एक लाख रुपये लूटपाट किये जाने का मामला सामने आया है। यही नहीं बदमाशों ने विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस मामले में उदय शंकर प्रसाद ने बिहार थाना में एफआईआर करायी है। बताया जा रहा है कि गाड़ियों के ओवरटेक करने के दौरान विवाद हुआ था ।उदय शंकर प्रसाद के मुताबिक वो शनिवार को अपनी गाड़ी से बिहारशरीफ आ रहे थे। उसी दौरान खंदकपर मोड़ के पास ओवरटेक करने के कारण कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। बदमाशों ने जेब में रखे एक लाख रुपये लूट लिये। विरोध करने पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया और फरार हो गये। आपको बता दें कि पिछले महीने ही उदय शंकर प्रसाद ने पहली बार बिहारशरीफ में योगगुरु बाबा रामदेव का कार्यक्रम का आयोजन करवाया था। जिसमें तीन दिनों तक बाबा रामदेव ने बिहारशरीफ में प्रवास किया था और बिहारशरीफ वासियों को योग की सिखाया था । साथ ही बाबा रामदेव ने लोगों को योग बनाए निरोग की शिक्षा दी थी। बाबा रामदेव ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट नालंदा खंडहर का भी दौरा किया था। उन्होंने जल्द ही बिहारशरीफ में शिक्षा का नया केंद्र खोलने की भी बात कही थी । बाबा रामदेव के योग शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था। इस आयोजन को सफल बनाने का श्रेय भी उदय शंकर प्रसाद को जाता है।
इसे भी पढ़िए- आज सुबह-सुबह स्मार्ट दिखा बिहारशरीफ