
नगरनौसा कांड में थानाध्यक्ष और दारोगा के निलंबन के बाद अब नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है । बिहार थाना के दारोगा सुनील कुमार राजबंशी को नगरनौसा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है. सुनील कुमार राजवंशी ने पदभार ग्रहण भी कर लिया है ।

बवाल मामले में 150 लोगों पर केस दर्ज
गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह नगरनौसा में हुए बवाल को लेकर पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । नगरनौसा थाना के दारोगा तेजनारायण राय ने उपद्रव करने के मामले में 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दायर किया है .
जदयू नेता की मौत के बाद मचा था बवाल
नगरनौसा के दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास की हाजत में मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। नाराज लोगों ने नगरनौसा थाना के सामने सड़क जाम कर दिया था। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करनी पड़ी थी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया था। जिसमें नूरसराय औऱ रहुई के थानाध्यक्ष घायल हो गए थे। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरनौसा के थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।