
ये तस्वीर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के घर यानि हरनौत के सरकारी अस्पताल की है। थोड़ी सी बारिश में हरनौत अस्पताल के मेन गेट के पास पानी भर गया। जिससे मरीज और उनके परिजन परेशान हैं. लेकिन अस्पताल प्रबंधन कुंभकर्णी नींद में है।
रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद हरनौत हॉस्पीटल के मेन गेट पर करीब दो फीट पानी जम गया। इतना ही नहीं गड्ढे का पानी भी वहां जमा हो गया। गंदा पानी की वजह से बदबू आ रही थी। जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा पैदा हो सकता है। मरीज और उनके परिजनों को अस्पताल में आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि बख्तियारपुर से बिहारशरीफ के बीच यो एकमात्र सरकारी अस्पताल है। करीब 17 पंचायत के लोग इस अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। इतना ही नहीं आसपास में सड़क हादसे के शिकार मरीज भी इलाज के लिए यहीं लाए जाते हैं। अब सवाल ये है कि मुख्यमंत्री के घर में अस्पताल का ये हाल तो बाकी जगह का कैसा होगा आप खुद समझिए।