ठंड की वजह से नालंदा में स्कूलों की छुट्टी तीसरी बार बढ़ी.. जानिए कब तक बंद रहेंगे स्कूल

0

नालंदा समेत पूरे बिहार में प्रचंड ठंड पड़ रही है । ठंड की वजह से तीसरी बार स्कूलों की छुट्टी बढ़ानी पड़ी है. नालंदा जिला में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को छुट्टियां बढ़ाकर 8 जनवरी कर दी गई है.

9 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
नालंदा जिला में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब 9 जनवरी को खुलेंगे. आठवीं तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे. लेकिन 9वीं से 12वीं तक स्कूल खुले रहेंगे. वहां सुबह 9 बजे से पढ़ाई शुरू होगी.

पहले 5 जनवरी तक था बंद
यहां पर आपको बता दें कि इससे पहले जिला प्रशासन ने 10 वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद किया था. जिसे बढ़ाकर अब 8 जनवरी कर दिया गया है । यानि नालंदा जिला में अब सभी स्कूल 9 जनवरी को खुलेंगे. आपको बता दें कि पहले जिला प्रशासन ने ठंड की वजह से 2 जनवरी तक बंद किया था लेकिन ठंड की वजह से बढ़ाकर 5 जनवरी कर दिया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …