
उर्दू की मीठी जुबान के कारण हर भाषा प्रेमी इस भाषा को अपनी जुबान का हिस्सा बनाना चाहते हैं। सरकार भी इस भाषा के विकास तथा प्रसार के लिए निरंतर काम कर रही है। नालंदा जिला उर्दू भाषा कोषांग द्वारा जिला परिषद सभागार में फरोग-ए- उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा का आयोजन किया गया।
‘आटा पानी जैसी है हिंदू-उर्दू’
फरोग-ए- उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम योगेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि हिदी और उर्दू भाषा एक दूसरे के पूरक हैं। एक के बिना दूसरी भाषा अधूरी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि.. जिस तरह आटा और पानी को साथ गुथने पर मीठी रोटी बनती है। ठीक उसी तरह हिन्दी और उर्दू मिलकर अपनी मधुरता और शालीनता प्रदान करती है। उन्होंने सभी उर्दू प्रेमियों से सोशल मीडिया में भी उर्दू भाषा में अपने विचार प्रकट करने का आह्वान किया।
छात्रों, लेखकों और शायर को सम्मानित किया गया
इस खास मौके पर लेखनी और अपने वक्तव्य से प्रभावित करने वाले बच्चों के साथ साथ बाहर से आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता नौशाद अहमद, जिला सूचना और संपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार,जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रंजीत कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे
किन किन छात्रों को किया गया सम्मानित :
उरूष ईरम, जेवा आफरीन, शाहिन जिसान, शानिया हिनार, अनम फरहीन,आलेख पाठक, आफताब हसन शम्स,बेनाम गिलानी,अरशद रजा
कौन कौन डेलीगेट्स सम्मानित
असर फरिदी,काजिम रजा,पैकर रिजवी,मोइन गिरीडिह्वी
कौन कौन शायर सम्मानित
गुफरान नजर,तनवीर शाकित,नवनीत कृष्ण,तंग अयूबी,असर फरिदी,काजिम रजा,पैकर रिजवी,मोइन गिरीडिह्वी गायवी
आसिफ आजन,आसिफ अली तालीव,जफर आलम फिरदौसी,महेन्द्र कुमार विमल,डा. रहमान जाफिरी,सुभाष चन्द्र पासवान
हबीब दरभंगवी,महफूल आलम,शहजाद आलम तन्हा,नेहालउद्दीन राही,अब्दुल फैसल,कासिफ रजा,जावेद तुकवाल,बसीम उल्लाह अशगर,रेहान सरबत