नालंदा जिला को 42 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तोहफा.. जानिए कहां-कहां बनेगा

0

नालंदा जिला वासियों के लिए खुशखबरी है । जिले में 42 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को मंजूरी मिल गई है । ताकि लोगों निकटतम अस्पताल में ही जरूरी इलाज मुहैया हो सके।

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद से नालंदा जिला में 42 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाएंगे। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। अब तक 17 जगहों पर जमीन की तलाश कर ली गई है और सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई है।

कहां- कहां बनेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
थरथरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
सिलाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
परवलपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
बेन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
नूरसराय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
कतरीसराय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

कहां बनेंगे अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र
खोदागंज में अतिरिक्त स्वास्थ्य उप केन्द्र
सिलाव के भुई में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

कहां बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
हरनौत के पचौरा में स्वास्थ्य उप केन्द्र
चंडी के सालेहपुर में स्वास्थ्य उप केन्द्र
एकंगरसराय के मंडाछ में स्वास्थ्य उप केन्द्र
इसलामपुर के केवाली में स्वास्थ्य उप केन्द्र
इसलामपुर के वेश्वक में स्वास्थ्य उप केन्द्र
सिलाव के मनियावां में स्वास्थ्य उप केन्द्र
परवलपुर के कुतुलपुर स्वास्थ्य उप केन्द्र
नूरसराय के मिर्चाइगंज में स्वास्थ्य उप केन्द्र
परवलपुर के सीता बिगहा में स्वास्थ्य उप केन्द्र

किसके निर्माण में कितना खर्च
नालंदा जिला में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर साढ़े सात करोड़ रुपए खर्च आएंगे। जबकि एक अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण पर एक करोड़ 30 लाख रुपए खर्च होंगे। वहीं,स्वास्थ्य उप केन्द्र के निर्माण पर 75 लाख रुपए खर्च होंगे

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बढ़ता बिहार

Leave a Reply

Check Also

बिहार में प्रचंड ठंड, स्कूल की टाइमिंग बदली.. जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत

बिहार में इन दिनों प्रचंड ठंड पड़ रही है । कड़कड़ाती ठंड से लोगों का जीना मुहाल गया है ।  …