
वैंलेंडाइन डे को यादगार बनाने के लिए IPS अफसर ने अपने IAS ब्यॉयफ्रेंड से शादी रचाई. दोनों अपने दफ्तर में ही शादी रचाई और उसके बाद मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की.
IAS ब्यॉयफ्रेंड से रचाई शादी
नवजोत सिम्मी बिहार कैडर के साल 2018 बैच की IPS अफसर हैं. सिम्मी अभी राजधानी पटना में एएसपी के पद पर तैनात हैं. वैलेंडाइन डे को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपने IAS ब्यॉयफ्रेंड तुषार सिंगला से शादी रचाई.
दफ्तर में ही रचाई शादी
नवजोत सिम्मी के ब्यॉयफ्रेंड तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल के साल 2015 बैच के IAS अफसर हैं. तुषार सिंगला अभी उलबेड़िया सब डिवीजन में एसडीओ के पद पर हैं . नवजोत शादी के पश्चिम बंगाल पहुंची जहां वो अपने दोस्त के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गई. शादी की प्रक्रिया उनके पति तुषार के कार्यालय में ही पूरी हुई. पंजीकरण की प्रक्रिया पूरा होने के बाद दोनों मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया

शादी पर उठ रहे हैं सवाल
मैरिज रजिस्ट्रेशन के बाद दोनों अपने करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए. फॉर्मल पोशाक में सिम्मी के साथ नजर आ रहे तुषार हैंडसम दिख रहे थे. वहीं सिम्मी भी लाल साड़ी में खूबसूरत नजर आ रही थीं. तुषार और सिम्मी की शादी को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने दफ्तर में ही शादी को लेकर पंजीकरण संबंधी औपचारिकता को पूरा किया.
दोनों पंजाब के रहने वाले हैं
नवजोत सिम्मी और तुषार सिंगला दोनों पंजाब के रहने वाले हैं. तुषार सिंगला पंजाब के बरनाला के रहने वाले हैं तो वहीं नवजोत सिम्मी पंजाब की गुरदासपुर की रहने वाली हैं. जानकारी के अनुसार, दक्षिण भारत के सफर में दोनों की मुलाकात हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गयी.
डेंटल डॉक्टर हैं नवजोत सिम्मी
इपीएस बनने के पहले नवजोत दंत चिकित्सक भी रह चुकी हैं. साल 2015 में यूपीएससी की परीक्षा में नवजोत इंटरव्यू में पास नहीं हो सकी थीं. बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. वर्ष 2016 में उन्होंने बाजी मार ली.